HAL Vacancy 2026: इंजीनियरिंग युवाओं के लिए बम्पर भर्ती, जानें सभी रिक्त पद, सैलरी, योग्यता और परीक्षा, इंटरव्यू शेड्यूल की पूरी जानकारी

By: Amit Prajapati

On: August 27, 2026

HAL Vacancy 2026

HAL Vacancy 2026: अगर आप इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर चुके हैं और अच्छी नौकरी की तलाश में हैं, तो Hindustan Aeronautics Limited (HAL) ने आपके लिए Design Trainee और Management Trainee के पदों पर बड़ी वैकेंसी निकाली है। इस भर्ती में कुल 120 पद रखे गए हैं, जिनमें 60 पद Design Trainee और 60 पद Management Trainee के हैं।

सेलेक्शन होने के बाद उम्मीदवारों को पहले 52 सप्ताह की ट्रेनिंग दी जाएगी। ट्रेनिंग के दौरान ₹50,000 बेसिक वेतन के साथ Variable Dearness Allowance और Canteen Allowance दिया जाएगा। इसके अलावा कंपनी के नियमों के अनुसार Bachelor Accommodation भी मिल सकता है। ट्रेनिंग सफलतापूर्वक पूरी होने के बाद उम्मीदवारों को Grade-II में Engineer के रूप में लिया जाएगा, जहां वेतनमान ₹50,000 से ₹1,60,000 तक है।

इस ब्लॉग पोस्ट में हम HAL Vacancy 2026 के पद, सीटों का पूरा बंटवारा, योग्यता, उम्र, फीस, आवेदन का तरीका, परीक्षा पैटर्न, चयन प्रक्रिया, ट्रेनिंग, वेतन और जरूरी नियमों को एक-एक करके आसान भाषा में समझेंगे।

Table of Contents

Overview: HAL Vacancy 2026

जानकारीविवरण
संस्था का नामहिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (Hindustan Aeronautics Limited)
पद का नामDesign Trainee और Management Trainee
कुल पद120
Design Trainee पद60
Management Trainee पद60
आवेदन का तरीकाऑनलाइन
आवेदन शुरू29 जुलाई 2026, दोपहर 2:00 बजे
आवेदन की अंतिम तारीख14 अगस्त 2026, दोपहर 2:00 बजे
परीक्षाऑनलाइन कंप्यूटर आधारित परीक्षा
परीक्षा की तारीख5 और 6 सितंबर 2026
इंटरव्यू21 से 25 सितंबर 2026
अधिकतम उम्रसामान्य और EWS के लिए 28 वर्ष
आवेदन फीस₹500
एससी/एसटी/PwBD/आंतरिक उम्मीदवारफीस में छूट
ट्रेनिंग अवधि52 सप्ताह
ट्रेनिंग के दौरान बेसिक वेतन₹50,000
ट्रेनिंग के बाद पदEngineer, Grade-II
ट्रेनिंग के बाद वेतनमान₹50,000–₹1,60,000

HAL Vacancy Details & Posts Information

HAL Vacancy 2026 में कुल 120 पद हैं। दोनों पदों में 60-60 सीटें हैं।

Design Trainee के पद

शाखाएससीएसटीओबीसी-एनसीएलईडब्ल्यूएससामान्यकुल
Aeronautical101024
Electrical113117
Electronics3352720
Instrumentation101013
Mechanical2263922
Computer Science001023
Metallurgy000011
कुल861762360

Management Trainee के पद

शाखाएससीएसटीओबीसी-एनसीएलईडब्ल्यूएससामान्यकुल
Electrical1121611
Electronics2141412
Mechanical5483727
Computer Science100001
Metallurgy001012
Production111115
Civil001012
कुल1071762060
जरूरी बात: इन पदों में बैकलॉग पद भी शामिल हैं। कुल बैकलॉग में एससी के 2, एसटी के 5 और ओबीसी-एनसीएल के 5 पद शामिल हैं।

किस शाखा के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं? (Eligible Branches)

यह हिस्सा ध्यान से समझना जरूरी है, क्योंकि हर Engineering Degree इस वैकेंसी के लिए मान्य नहीं है। केवल बताई गई शाखाओं और उनके बताए गए संबंधित विषयों में पढ़ाई करने वाले उम्मीदवार ही आवेदन कर सकते हैं।

Design Trainee के लिए मान्य शाखाएं

पदमान्य इंजीनियरिंग शाखाएं
AeronauticalAerospace, Aeronautical
ElectricalElectrical, Electrical & Electronics, Electrical & Instrumentation, Electrical, Instrumentation & Control, Electrical & Power
ElectronicsElectronics, Electronics & Communication, Electronics & Telecommunication, Electronics Engineering (VLSI Design & Technology), Electronics & Control Systems, Electronics & Communication (Communication System Engineering)
InstrumentationInstrumentation & Control, Instrumentation & Electronics, Applied Electronics & Instrumentation, Electronics & Instrumentation
MechanicalMechanical, Mechanical & Industrial, Mechanical & Production, Mechatronics, Mechanical & Automation
Computer ScienceComputer Science, Computer Engineering, Computer Science & IT, Information Technology, Information Science & Technology, Computer Systems Engineering, Information Systems, Information Science & Engineering, Software Engineering, Computer Technology, Computer Science & Engineering, AI, AI & Machine Learning, Cyber Security, Computer & Communication Engineering, Computer Networking
MetallurgyMetallurgy, Materials & Metallurgy, Metallurgy & Materials Engineering, Metallurgy & Materials Technology, Metallurgy & Material Science

Management Trainee के लिए मान्य शाखाएं

Management Trainee पदमान्य शाखाएं
ElectricalElectrical Engineering, Electrical & Electronics Engineering, Electrical & Power Engineering आदि
ElectronicsElectronics Engineering, Electronics & Communication Engineering, Electronics & Telecommunication Engineering आदि
MechanicalMechanical Engineering, Mechanical & Industrial Engineering, Mechanical & Production Engineering, Mechatronics, Mechanical & Automation आदि
Computer ScienceComputer Science, Computer Engineering, Computer Science & IT, Information Technology, Computer Science & Engineering, Artificial Intelligence, AI & Machine Learning, Cyber Security आदि
MetallurgyMetallurgy, Materials & Metallurgy, Metallurgy & Materials Engineering, Metallurgy & Materials Technology, Metallurgy & Material Science आदि
ProductionProduction Engineering, Production & Industrial Engineering तथा संबंधित उत्पादन शाखाएं
CivilCivil Engineering, Civil & Infrastructure Engineering, Civil Engineering (Construction Technology), Civil Engineering & Planning, Civil Technology, Construction Engineering, Construction Technology आदि

आसान भाषा में समझें: अगर आपकी Engineering Degree का नाम ऊपर दी गई संबंधित शाखाओं में आता है, तभी आप उस पद के लिए पात्र माने जाएंगे। इसके अलावा किसी दूसरी Engineering शाखा की Degree रखने वाले उम्मीदवार पात्र नहीं हैं।

HAL Vacancy 2026: Educational Qualification

इस वैकेंसी के लिए उम्मीदवार के पास संबंधित शाखा में Engineering या Technology की Bachelor Degree होनी चाहिए। मुख्य शर्तें इस प्रकार हैं:

  • Degree नियमित और Full Time होनी चाहिए।
  • Degree मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से होनी चाहिए।
  • Engineering की 10+2+4 व्यवस्था वाली Degree मान्य है।
  • Lateral Entry के मामले में 10+3+3 की व्यवस्था भी मान्य है।
  • 5 साल की Integrated Engineering Degree भी मान्य है।
  • Part Time, Correspondence, E-learning और Distance Education से की गई पढ़ाई मान्य नहीं है।

अंक कितने चाहिए?

उम्मीदवारन्यूनतम कुल अंक
सामान्य / OBC-NCL / EWS70%
SC / ST / PwBD60%
अगर आपकी सभी सेमेस्टर की पढ़ाई को मिलाकर कुल अंक 70% हैं, तो सामान्य/OBC-NCL/EWS वर्ग के लिए यह न्यूनतम शर्त पूरी होती है। SC/ST/PwBD उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम 60% की शर्त है।
HAL Vacancy 2026: Educational Qualification
HAL Vacancy 2026: Educational Qualification

डिप्लोमा के बाद Engineering करने वालों के लिए नियम (Rules for Diploma Candidates)

अगर किसी उम्मीदवार ने पहले Diploma और उसके बाद निर्धारित शाखा में Engineering Degree की है, तो आवेदन करते समय Engineering Degree के अंक को योग्यता वाले अंक के रूप में भरना होगा। अगर Degree में CGPA या Grade दिया गया है, तो उसे विश्वविद्यालय/संस्थान के नियम के अनुसार प्रतिशत में बदलना होगा। इंटरव्यू के समय Conversion Certificate देना होगा।

read more: SBI Junior Associate Recruitment 2026: SBI बैंक में जॉब करने की Big Opportunity, आवेदन की लास्ट डेट 27 अगस्त 2026

HAL Vacancy 2026: Age Limit

14 अगस्त 2026 को उम्मीदवार की अधिकतम उम्र सामान्य और EWS वर्ग के लिए 28 वर्ष से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। उम्र में मिलने वाली छूट इस प्रकार है:

वर्गउम्र में छूट
SC/ST5 वर्ष
OBC-NCL3 वर्ष
PwBD10 वर्ष
जम्मू-कश्मीर में 1 जनवरी 1980 से 31 दिसंबर 1989 के बीच सामान्य रूप से रहने वाले5 वर्ष
Ex-Servicemen आदिअधिकतम 5 वर्ष

उम्र की अधिकतम सीमा: सभी लागू छूट के बाद PwBD उम्मीदवार की उम्र 56 वर्ष और अन्य उम्मीदवारों की उम्र 55 वर्ष से ज्यादा नहीं होनी चाहिए।

HAL Vacancy 2026: Application Fee

सामान्य, OBC-NCL और EWS उम्मीदवारों के लिए आवेदन फीस ₹500 है। इसमें GST शामिल है। इन उम्मीदवारों से फीस नहीं ली जाएगी:

  • SC
  • ST
  • PwBD
  • HAL के Internal Candidates
ध्यान रखें: एक बार फीस जमा करने के बाद उसे वापस नहीं किया जाएगा। गलत खाते में फीस जमा होने या एक से ज्यादा बार भुगतान होने की जिम्मेदारी HAL की नहीं होगी।

आवेदन करने से पहले क्या तैयार रखें? (Before Applying)

ऑनलाइन फॉर्म भरने से पहले इन चीजों को तैयार रखना होगा:

  • चालू ई-मेल आईडी
  • हाल की पासपोर्ट साइज रंगीन फोटो
  • फोटो JPG में होनी चाहिए और उसका आकार 180 KB से कम होना चाहिए।
  • आधार नंबर
  • मोबाइल नंबर
  • सभी सेमेस्टर के अंक
  • रोजगार से जुड़ी जानकारी, अगर लागू हो

How to Apply HAL Vacancy 2026

इस वैकेंसी के लिए आवेदन केवल ऑनलाइन किया जा सकता है। आवेदन HAL की वेबसाइट के Careers Section से किया जाएगा। आवेदन की शुरुआत 29 जुलाई 2026 को दोपहर 2 बजे और अंतिम तारीख 14 अगस्त 2026 को दोपहर 2 बजे है। आवेदन की प्रक्रिया को आसान तरीके से ऐसे समझें:

HAL Vacancy 2026
HAL Careers Section
  • पहला चरण: HAL की वेबसाइट के Careers Section में जाकर Design Trainee/Management Trainee 2026 वाले लिंक पर जाएं और अपना पद चुनें।
  • दूसरा चरण: चालू ई-मेल आईडी डालकर OTP के जरिए पंजीकरण करें।
  • तीसरा चरण: अपनी पात्रता से जुड़ी जानकारी भरें और फोटो अपलोड करें। जानकारी जमा करने के बाद आवेदन नंबर मिलेगा। ध्यान रखें कि पात्रता वाली जानकारी जमा करने के बाद उसमें बदलाव नहीं किया जा सकेगा।
  • चौथा चरण: इसके बाद व्यक्तिगत और पढ़ाई से जुड़ी जानकारी भरें। अंतिम रूप से जमा करने से पहले Edit का विकल्प मिलेगा।
  • पांचवां चरण: SC/ST/PwBD/Internal उम्मीदवारों के लिए जानकारी जमा करने के बाद आवेदन पूरा हो जाएगा और Confirmation Page मिलेगा।
  • छाठवां चरण: UR/OBC-NCL/EWS उम्मीदवारों को आगे भुगतान करना होगा और ₹500 फीस जमा करनी होगी। भुगतान Credit Card, Internet Banking या UPI के जरिए किया जा सकता है।

HAL Vacancy 2026 Important Dates

कामतारीख
आवेदन शुरू29 जुलाई 2026, दोपहर 2:00 बजे
आवेदन की अंतिम तारीख14 अगस्त 2026, दोपहर 2:00 बजे
प्रवेश पत्र डाउनलोड20 अगस्त 2026
ऑनलाइन परीक्षा5 और 6 सितंबर 2026
ऑनलाइन परीक्षा का परिणाम10 सितंबर 2026
इंटरव्यू कॉल लेटर12 सितंबर 2026
इंटरव्यू21 से 25 सितंबर 2026
चयनित उम्मीदवारों की सूची30 सितंबर 2026
अस्थायी नियुक्ति पत्र6 अक्टूबर 2026
नौकरी से पहले स्वास्थ्य जांच9 से 15 अक्टूबर 2026
प्रशिक्षण से पहले दस्तावेज जांच26 से 28 अक्टूबर 2026
प्रशिक्षण शुरू29 अक्टूबर 2026

नोट: ऊपर दी गई तारीखें संभावित कार्यक्रम के अनुसार हैं। किसी चरण की तारीख में बदलाव होने पर इसकी जानकारी संबंधित चरण पूरा होने के बाद दी जाएगी।

HAL Vacancy 2026 Selection Process

  1. ऑनलाइन कंप्यूटर आधारित परीक्षा
  2. व्यक्तिगत इंटरव्यू

नोट: ऑनलाइन परीक्षा पूरे भारत के आधार पर होगी, जबकि इंटरव्यू बेंगलुरु में होगा।

परीक्षा में कितने सवाल होंगे?

भागविषयसवाल
भाग 1सामान्य जानकारी20
भाग 2अंग्रेजी और तर्क40
भाग 3संबंधित इंजीनियरिंग शाखा100
कुल160 सवाल
परीक्षा की कुल अवधि ढाई घंटे होगी। परीक्षा हिंदी या अंग्रेजी में दी जा सकती है। आवेदन करते समय भाषा का विकल्प चुनना होगा और बाद में इसे बदला नहीं जा सकेगा।

इंटरव्यू के लिए कितने उम्मीदवार बुलाए जाएंगे? (Interview Shortlisting)

  • ऑनलाइन परीक्षा में मिले अंकों और मेरिट के आधार पर उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा।
  • हर शाखा और वर्ग में उपलब्ध पदों की संख्या के मुकाबले 1:5 के अनुपात में उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए चुना जाएगा।
  • अंतिम मेरिट में:
    • ऑनलाइन परीक्षा का महत्व 85%
    • इंटरव्यू का महत्व 15%
  • ऑनलाइन परीक्षा और इंटरव्यू दोनों में कम से कम 50% अंक प्राप्त करना जरूरी है। आरक्षित वर्गों को नियमों के अनुसार छूट दी जाएगी।

परीक्षा देने जाते समय क्या लेकर जाना होगा? (Exam Day)

ऑनलाइन परीक्षा के लिए उम्मीदवार को HAL की वेबसाइट से प्रवेश पत्र डाउनलोड करना होगा। प्रवेश पत्र डाक या ई-मेल से नहीं भेजा जाएगा।परीक्षा केंद्र पर पहचान के लिए इनमें से किसी एक मूल पहचान पत्र को लेकर जाना होगा:

  • मतदाता पहचान पत्र
  • ड्राइविंग लाइसेंस
  • आधार कार्ड
  • पासपोर्ट
  • पैन कार्ड
  • केंद्र/राज्य सरकार या सार्वजनिक उपक्रम का पहचान पत्र
  • अधिकृत सरकारी एजेंसी का पहचान पत्र
  • जिस कॉलेज में आखिरी पढ़ाई की है, उसका कॉलेज पहचान पत्र

परीक्षा केंद्र कैसे चुना जाएगा? (Exam Centre)

ऑनलाइन आवेदन करते समय उम्मीदवार को परीक्षा केंद्र के लिए तीन शहरों की पसंद देनी होगी। बाद में इस पसंद को बदला नहीं जा सकेगा। HAL जरूरत के अनुसार परीक्षा केंद्र या शहर को जोड़, हटा या बदल सकती है। केवल पसंद का शहर चुनने से उस शहर में परीक्षा मिलने की गारंटी नहीं है।

स्वास्थ्य जांच का नियम (Medical Examination)

चयन के बाद उम्मीदवारों को नौकरी शुरू करने से पहले स्वास्थ्य जांच से गुजरना होगा।

  1. उम्मीदवार का स्वास्थ्य कंपनी द्वारा तय स्वास्थ्य मानकों के अनुसार होना चाहिए। कंपनी के डॉक्टर की जांच रिपोर्ट के आधार पर नियुक्ति दी जाएगी और डॉक्टर का फैसला अंतिम माना जाएगा। स्वास्थ्य मानकों में कोई छूट नहीं दी जाएगी।
  2. PwBD उम्मीदवारों के मामले में भी संबंधित स्वास्थ्य और दिव्यांगता से जुड़े नियमों के अनुसार जांच की जाएगी। नियुक्ति दिव्यांगता प्रमाण-पत्र की जांच के अधीन रहेगी।

चयन के बाद कितने साल की सेवा करनी होगी? (Service Bond)

चयनित उम्मीदवार को HAL के साथ 5 साल का सेवा समझौता करना होगा। इसमें ट्रेनिंग का समय शामिल नहीं होगा। अगर उम्मीदवार ट्रेनिंग के दौरान या Engineer के रूप में लिए जाने के बाद इस समझौते को तोड़ता है, तो उसे ट्रेनिंग पर हुआ वास्तविक खर्च वापस करना पड़ सकता है। इसकी अधिकतम सीमा ₹15 लाख है।

HAL Vacancy 2026 Training & Salary

चयनित उम्मीदवारों को कंपनी की जरूरत के अनुसार अलग-अलग Production, Overhaul, Service Division, Research & Development Centre या Office में रखा जा सकता है। ट्रेनिंग की अवधि 52 सप्ताह होगी। इसमें अलग-अलग प्रशिक्षण के साथ काम करते हुए प्रशिक्षण भी शामिल होगा।

ट्रेनिंग के दौरान

  • बेसिक वेतन: ₹50,000
  • Variable Dearness Allowance
  • Canteen Allowance
  • कंपनी के नियमों के अनुसार Bachelor Accommodation

ट्रेनिंग पूरी होने के बाद

सफलतापूर्वक ट्रेनिंग पूरी करने वाले उम्मीदवारों को Grade-II में Engineer के रूप में लिया जाएगा।

जानकारीविवरण
पदEngineer
ग्रेडGrade-II
वेतनमान₹50,000 – ₹1,60,000
अन्य लाभVariable Dearness Allowance, अन्य भत्ते, आवास/HRA, Performance Related Pay, Medical सुविधा, Provident Fund, Gratuity आदि

आरक्षण से जुड़ी जरूरी बातें (Reservation Rules)

  • OBC-NCL का लाभ लेने के लिए उम्मीदवार को Non-Creamy Layer में होना जरूरी है। अगर कोई OBC उम्मीदवार Creamy Layer में आता है, तो उसे OBC-NCL की छूट नहीं मिलेगी और आवेदन में उसे सामान्य वर्ग के रूप में जानकारी देनी होगी।
  • OBC उम्मीदवार की जाति का नाम संबंधित Central OBC List में होना चाहिए और इंटरव्यू के समय 14 अगस्त 2026 के हिसाब से 6 महीने से ज्यादा पुराना न होने वाला Central OBC-NCL Certificate देना होगा।
  • EWS उम्मीदवारों का Income and Asset Certificate वित्त वर्ष 2026-27 के लिए मान्य होना चाहिए और यह वित्त वर्ष 2025-26 की आय और संपत्ति की जांच के आधार पर बना होना चाहिए।

दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए क्या नियम हैं? (PwBD Reservation)

दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए आरक्षण SC, ST, OBC-NCL, EWS और सामान्य सभी वर्गों में लागू किया जाएगा। कम से कम 40% निर्धारित दिव्यांगता वाले उम्मीदवार आरक्षण का लाभ ले सकते हैं। इसके लिए सक्षम अधिकारी द्वारा निर्धारित प्रारूप में दिव्यांगता प्रमाण-पत्र देना होगा।

read more: NTPC Green Energy Recruitment 2026: अनुभवी उम्मीदवारों की भर्ती, योग्यता, 3 साल अनुभव, 11 लाख रुपये सीटीसी और सेलेक्शन की पूरी प्रक्रिया

आवेदन से पहले इन बातों का ध्यान रखें (Important Rules)

कुछ नियम ऐसे हैं जिन्हें आवेदन करने से पहले जरूर समझ लेना चाहिए।

  • केवल भारतीय नागरिक आवेदन कर सकते हैं।
  • उम्मीदवार को अपने लिए सही पद चुनकर आवेदन करना है।
  • एक से ज्यादा पदों के लिए आवेदन करने पर आवेदन रद्द हो सकता है।
  • एक से ज्यादा पदों के लिए जमा की गई फीस भी वापस नहीं होगी।
  • Part Time, Correspondence, E-learning और Distance Education की Degree मान्य नहीं है।
  • CGPA होने पर उसे विश्वविद्यालय के नियम के अनुसार प्रतिशत में बदलना होगा।
  • सरकारी, अर्ध-सरकारी, सार्वजनिक उपक्रम या संबंधित संस्थान में काम करने वाले उम्मीदवारों को इंटरव्यू के समय NOC देना होगा।
  • आवेदन में भरी गई श्रेणी बाद में बदली नहीं जा सकेगी।
  • आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को संबंधित प्रमाण-पत्र निर्धारित सरकारी प्रारूप में देना होगा।
  • गलत, अधूरी या छिपाई गई जानकारी मिलने पर किसी भी चरण में आवेदन या नियुक्ति रद्द की जा सकती है।
  • चयन में किसी अधिकारी को प्रभावित करने या सिफारिश करने की कोशिश करने पर उम्मीदवार को बाहर कर दिया जाएगा।
  • भर्ती से जुड़ी आधिकारिक जानकारी HAL की वेबसाइट पर ही जारी की जाएगी।
  • किसी दूसरी वेबसाइट, सोशल मीडिया पोस्ट, संदेश या ई-मेल में मिली भर्ती संबंधी जानकारी पर भरोसा न करने की बात कही गई है।
  • किसी बदलाव या नया नोटिस जारी होने पर वह HAL की वेबसाइट पर दिया जाएगा।

HAL Vacancy 2026 के लिए Quick Links Table

जानकारीलिंक
HAL की आधिकारिक वेबसाइटwww.hal-india.co.in
ऑनलाइन आवेदनwww.hal-india.co.in/career/
HAL Vacancy 2026 Official Notic PDF
HAL Vacancy 2026 Official Notic PDF

Frequently Asked Questions (FAQs)

HAL Design Trainee और Management Trainee Vacancy 2026 में कुल कितने पद हैं?

कुल 120 पद हैं। इनमें 60 Design Trainee और 60 Management Trainee के पद हैं।

HAL वैकेंसी के लिए अधिकतम उम्र कितनी है?

सामान्य और EWS उम्मीदवारों के लिए 14 अगस्त 2026 को अधिकतम उम्र 28 वर्ष है। अलग-अलग वर्गों के लिए नियम के अनुसार उम्र में छूट दी गई है।

आवेदन फीस कितनी है?

सामान्य, OBC-NCL और EWS उम्मीदवारों के लिए फीस ₹500 है। SC, ST, PwBD और Internal Candidates को फीस से छूट है।

क्या अंतिम वर्ष के छात्र आवेदन कर सकते हैं?

हां, अंतिम वर्ष या अंतिम सेमेस्टर के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं, लेकिन उन्हें आवेदन के समय जरूरी प्रतिशत और बाद में अंतिम Degree में भी निर्धारित प्रतिशत पूरा करना होगा।

परीक्षा कितने घंटे की होगी?

ऑनलाइन परीक्षा की अवधि ढाई घंटे होगी। इसमें कुल 160 बहुविकल्पीय सवाल होंगे।

परीक्षा हिंदी में दी जा सकती है?

हां, परीक्षा हिंदी या अंग्रेजी में दी जा सकती है। भाषा का विकल्प आवेदन करते समय चुनना होगा और बाद में इसे बदला नहीं जा सकेगा।

ट्रेनिंग के दौरान कितना पैसा मिलेगा?

ट्रेनिंग के दौरान ₹50,000 बेसिक वेतन के साथ Variable Dearness Allowance और Canteen Allowance मिलेगा। कंपनी के नियमों के अनुसार Bachelor Accommodation भी मिल सकता है।

ट्रेनिंग पूरी होने के बाद क्या होगा?

सफलतापूर्वक ट्रेनिंग पूरी करने के बाद उम्मीदवारों को Grade-II में Engineer के रूप में लिया जाएगा। इसका वेतनमान ₹50,000 से ₹1,60,000 है।

क्या एक से ज्यादा पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं?

नहीं। एक से ज्यादा पदों के लिए आवेदन करने पर उम्मीदवार का आवेदन रद्द हो सकता है और जमा की गई फीस भी वापस नहीं होगी।

क्या Distance Education की Degree मान्य है?

नहीं। Part Time, Correspondence, E-learning और Distance Education की पढ़ाई इस वैकेंसी के लिए मान्य नहीं है।

Important Note

यह लेख HAL की Detailed Advertisement में दी गई जानकारी के आधार पर तैयार किया गया है। ऊपर दी गई पात्रता, पदों की संख्या, फीस, उम्र, परीक्षा, चयन, ट्रेनिंग और दूसरी शर्तें उसी सूचना के आधार पर आसान भाषा में समझाई गई हैं। भर्ती से जुड़ी किसी भी नई सूचना या बदलाव के लिए HAL की आधिकारिक वेबसाइट को ही देखें।

Amit Prajapati

Amit Prajapati is the founder and content author of slnrecruitment.in, sharing clear and useful updates on Government Jobs, Admit Cards, and Results. He focuses on presenting important recruitment information in a simple and easy-to-understand way, with details checked against official notifications and reliable sources whenever possible.

Join WhatsApp

Join Now

Join Instagram

Join Now

Leave a Comment